
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका मे हुए हत्या के प्रकरण में सरकंडा पुलिस द्वारा चंद घंटों में दो नाबालिग समेत 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। घटना शनिवार 2 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे, ओम प्रकाश अपने साथियों अभिषेक यादव, पंकज साहू और अजय साहू के साथ कलकत्ता स्वीट्स (मोपका चौक) के पास सुलह करने पहुंचा था।बातचीत के दौरान हमलासुलह की बातचीत के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया।

आरोपी आशीष, महावीर, रघुवीर और उनके साथ मौजूद दो नाबालिगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

इसी बीच आरोपी आशीष सूर्यवंशी ने कमर से धारदार चाकू निकालकर अभिषेक यादव के गले पर जानलेवा वार कर दिया। हमले में अभिषेक का गला बुरी तरह कट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बीच-बचाव करने आए ओम प्रकाश को भी चोटें आईं।घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अभिषेक को तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह ने तत्काल आरोपियों गिरफ्तारी के निर्देश दिए। जिसके परिपालन एडिशनल एसपी पंकज पटेल और सीएसपी निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य और ACCU की टीम ने घेराबंदी कर सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर,
आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बर आमद कर सभी आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी –
1. आशीष सूर्यवंशी |उम्र – 22 वर्ष
2. महावीर सूर्यवंशी | उम्र – 23 वर्ष
3.रघुवीर सूर्यवंशी | उम्र – 26 वर्ष

