CG CRIME

बिलासपुर : मोपका : लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या,

MD JUNAID KHAN

बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका में देर रात लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि पांच युवकों ने मिलकर ओमप्रकाश की पिटाई शुरू कर दी, जिसे देख अभिषेक बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आक्रोशित आरोपियों ने अभिषेक के गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच 05 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात मोपका चौक के पास की है। जहां अभिषेक मोहल्ला की एक लड़की से बातचीत करता था, जिसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हो गई थी। 2 मई की रात करीब 11:20 बजे अभिषेक को मिलने के लिए बुलाया गया। जैसे ही वह मोपका चौक के अंदर गली में पहुंचा,

वहां कुछ युवकों ने उसे लड़की से बात करने को लेकर समझाइश दी। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया। आरोपियों ने अभिषेक के साथ मारपीट की और फिर चाकू से उसका गला रेतकर मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अभिषेक के दोस्त मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने दबिश देकर 5 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top