CG CRIME

बिलासपुर : बिल्हा, दैहिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

MD Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के बिल्हा पुलिस द्वारा महिला संबंधी दैहिक शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार प्रार्थीया द्वारा दिनांक 30.04.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे द्वारा पीडिता के साथ जान पहचान बनाकर शादी करने का झांसा देकर दिनांक 18.08.2025 से लगातार शारीरिक संबंध बनाकर शादी करने से इंकार करने व जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस शिकायत पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी रोशन कुमार उर्फ नानू लहरे को पकडकर थाना लाया गया,जहां पर पर पूछताछ पर आरोपी ने पीडिता के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किया। उक्त आरोपी को दिनांक 01.05.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top