CG CRIME

जांजगीर : कोतवाली, 50 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार

MD Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला के कोतवाली पुलिस द्वारा 50 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 50 पाव देशी शराब कीमती 4000/- एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमती 50000/- कुल 54000 किया गया जप्त। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) ने पूर्व में थाना प्रभारीयों की मीटिंग लेकर अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, CSP कोतवाली सुश्री योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली से एक टीम कार्रवाई हेतु रवाना किया गया था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबीर सूचना पर बनारी रोड से अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु परिवहन करते आरोपी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 4000/₹ एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल प्लेटीना CG11BE5229 जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर, आरोपी के विरुद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर आरक्षक शंकर राजपूत, नीतीश विश्वकर्मा का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top