
MD Junaid Khan
सकती। जिले के ग्राम बेल्हाडीह में सबमर्सिबल पंप चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 8 हजार रुपये कीमत का टेक्समो कंपनी का सबमर्सिबल पंप भी बरआमद कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बेल्हाडीह निवासी फिरंगी लाल खूंटे (59 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी उनके घर के कोला (कुएं) में लगे सबमर्सिबल पंप को चोरी कर ले गए हैं।

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर 1 मई 2026 को संदिग्धों सुमीत कुमार सहिस (37 वर्ष) और राजेश कुमार सारथी (36 वर्ष), दोनों निवासी बेल्हाडीह, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उनके मेमोरण्डम कथन के आधार पर चोरी किया गया सबमर्सिबल पंप बरामद कर जब्त किया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, उप निरीक्षक एम.पी. मन्नेवार, प्रधान आरक्षक देवनारायण चंद्रा और आरक्षक राजेंद्र कुर्रे का अहम किरदार रहा।

