CG CRIME

मरवाही : जीजा से हुआ पड़ोसी का विवाद में साले ने पड़ोसी के घर में लगा दी आग, एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर खाक, आरोपी गिरफ्तार,

MD-JUNAID KHAN

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम चना डोंगरी में जीजा से हुआ पड़ोसी का विवाद, पर साले ने पड़ोसी के घर में लगा दी आग एक लाख से अधिक की संपत्ति जल कर खाक हो रही गया,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार थाना मरवाही के ग्राम का चना डोंगरी का है, दिनांक 25 /4 /2026 को प्रार्थी उत्तम सिंह पिता चंद्रभान सिंह के द्वारा थाना मरवाही में रिपोर्ट दर्ज कराई गई की किसी व्यक्ति के द्वारा इसके घर में आग लगा दिया गया जिससे घर में रखे सामान, छानी छप्पर जल गए हैं थाना मरवाही में आगजनी क्रमांक 4/ 26 कायम कर जांच में लिया गया।

उक्त सूचना से थाना प्रभारी के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी के द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश कुमार मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मरवाही श्री राजेश देवांगन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मरवाही को टीम बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

थाना मरवाही की टीम के द्वारा मौके का सूक्ष्म जांच FSL टीम के जांच परीक्षण पर से पेट्रोल डाल कर आग लगाने से घटना होना पाया गया। जांच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि गांव के ही सुनील कुमार मार्को के जीजा का विवाद प्रार्थी उत्तम सिंह से कुछ दिन पूर्व हुआ था इस रंजिश् वश आरोपी सुनील कुमार मार्को के द्वारा 25/4/26 को सुबह 9:00 बजे जब प्रार्थी घर में नहीं था पेट्रोल से डाल कर लगा दिया था।

आरोपी को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर घटना घटित करना पाए जाने से थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 77/26 धारा 296 326 (जी) बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top