CG CRIME

कटघोरा : अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा,10 तोला सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार,

MD Junaid Khan

कोरबा। जिले के कटघोरा पुलिस द्वारा अधिवक्ता के घर एक वर्ष पूर्व हुई चोरी की वारदात का बड़ा खुलासा करते हुए लगभग 10 तोला सोने के जेवरात एवं नगदी चोरी करने वाले 02 मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी कटघोरा विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए रानी हार सेट (एक नग), झुमका और सोने का चेन, पायल (दो नग)

नकदी (लगभग 3000 रुपये) नगद रकम एवं घटना में प्रयुक्त सामग्री लगभग 8 लाख का मसरूका बरआमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top