
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। पामगढ पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर थाना पामगढ पुलिस द्वारा आरोपी रामाधार सिंह उम्र 36 साल निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा। के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000/₹ बरआमद किया, आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दिनांक 30.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी– रामाधार सिंह उम्र 36 साल निवासी सेमरिया सबरिया डेरा थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी पामगढ निरीक्षक सावन सारथी, प्रआर राजेश कोशले, आरक्षक मुकेश कमलेश, श्यामओग्रे, भुवनेश्वर पटेल, सीताराम सूर्यवंशी थाना पामगढ का अहम किरदार रहा।

