CG CRIME

बिलासपुर : तलवार लहरा कर आने जाने वाले को डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना क्षेत्र में तलवार लहरा कर आने जाने वाले को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार एस एस पी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में गुंडा बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोनी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक अपने हाथ में तलवार लेकर सड़क पर आने जाने वाले लोगों को धमका रहा था, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने पेट्रोलिंग स्टाफ द्वारा मौके पर दबिश दी, आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ गया। आरोपी के कब्जे से एक तलवार जप्त कर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
अंकित कुमार यादव (24 वर्ष)
निवासी – बड़े कोनी, बिलासपुर

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top