
MD-Junaid Khan
बिलासपुर।। जिले के कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम रमतला रोड स्थित आधार शिला स्कूल के सामने मेन रोड पर धारदार हथियार लहराकर आम जनो में दहशत फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 01 नग तलवार जप्त कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक आरोपी सड़क पर तलवार लहराकर आने- जानेगवाले लोगों को डरा-धमका रहा है, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजश्री दाम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
अनुराग यादव (19 वर्ष)
निवासी – बड़ी कोनी, बिलासपुर

