CG CRIME

रायपुर : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं वीडियो बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार,,

MD-Junaid Khan

रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के मध्य जोन अंतर्गत थाना मौदहापारा पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने एवं उसका वीडियो बनाकर परिजनों को शेयर करने वाले मुख्य आरोपी सहित होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 26.04.2026 को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा थाना मौदहापारा में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें आरोपी टोनी ध्रूव उर्फ मुन्नू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर जी.ई. रोड स्थित देविका होटल ले जाकर अपने परिचित होटल मैनेजर नितेश कुमार खुंटे के सहयोग से बिना वैध पहचान पत्र के कमरा लिया गया। वहां आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो बनाया गया एवं बाद में पीड़िता के परिजनों को शेयर कर दिया गया। तत्पश्चात आरोपी द्वारा शादी करने से इंकार कर दिया गया।पीड़िता की शिकायत पर थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 69, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी एवं सहयोगी होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जांच में यह स्पष्ट हुआ कि होटल मैनेजर द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना आईडी प्रूफ के कमरा उपलब्ध कराया गया, जिससे अपराध घटित होने में सहायता मिली। इस संबंध में उसके विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।गिरफ्तार आरोपी1. टोनी ध्रूव उर्फ मुन्नू, पिता हरि ध्रूव, उम्र 23 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी, तेलीबांधा, रायपुर
2. नितेश कुमार खुंटे, पिता गजाधर प्रसाद खुंटे, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कैथा, थाना हसौद, जिला शक्ती (वर्तमान – होटल देविका, मौदहापारा, रायपुर)

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top