
MD-Junaid Khan
बलौदा बाजार। जिले के थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा महिला का आश्लील फोटो एडिट करके उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 16.04.2026 को अज्ञात आरोपी द्वारा एडिट करके प्रार्थिया का अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देते हुए एडिट किया हुआ फोटो प्रार्थिया के मोबाइल पर भेजा गया। इसके बाद यही एडिट किया हुआ फोटो प्रार्थिया के पति के मोबाइल पर भेज कर प्रार्थिया को बदनाम करने की धमकी देते हुए ₹12,000 की मांग किया गया। साथ ही आरोपी द्वारा प्रार्थिया का एडिट किया हुआ अश्लील फोटो, यूट्यूब पर भी वायरल कर दिया गया तथा उसे हटाने के लिए ₹12,000 की मांग करते हुए अपना क्यूआर कोड भेजा गया, जिस पर डरते हुए प्रार्थिया द्वारा ₹2000 आरोपी को भेज भी दिया गया। कि रिपोर्ट पर अपराध क्र. 328/2026 धारा 308(2) बीएनएस, 66(E) IT Act का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा जांच एवं विवेचना कार्यवाही प्रारंभ किया गया, जिसमें प्रार्थिया के मोबाइल नंबर, उसमें भेजे गए क्यूआर कोड, फोटो आदि भेजने वाले मोबाइल का तकनीकी विश्लेषण करने पर जिला बिलासपुर निवासी आरोपी के संबंध में पता चला, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम राक जिला बिलासपुर में दबिश देते हुए आरोपी मेवालाल साण्डे को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा एडिट करते हुए महिला का अश्लील फोटो बनाकर यूट्यूब आदि में उसे वायरल करते हुए प्रार्थिया को डरा धमकाकर उससे पैसे वसूल करना स्वीकार किया गया।
आरोपी से पूछताछ पर यह भी पता चला कि उसके द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में अपने आईडी के माध्यम से महिलाओं से दोस्ती किया जाता है। उसके बाद उनसे बातचीत करते हुए उन्हें विश्वास में लेटर, बातचीत के लिए दबाव बनाकर महिलाओं से उनकी फोटो की मांग किया जाता है। ठीक इसी प्रकार आरोपीद्वारा महिला को विश्वास में लेकर उसका फोटो मांग कर उसे एडिट करते हुए अश्लील फोटो बनाकर महिला को धमकी देते हुए उससे पैसे की मांग किया गया। आरोपी के विरूद्ध इसी प्रकार से 02 महिलाओं का फोटो एडिट कर, अश्लील फोटो बनाकर उसे वायरल करने संबंधी 02 अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। कि प्रकरण में आरोपी से उक्त अपराध में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है तथा आरोपी को आज दिनांक 29.04.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय अत्यंत सावधानी बरतें। इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि में किसी भी अजनबी व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करें। सोशल मीडिया में किसी भी अजनबी व्यक्ति/आईडी को अपनी प्राइवेट जानकारी/फोटो आदि साझा ना करें। आपकी सतर्कता ही बचाव है।

नाम आरोपी– मेवालाल साण्डे उर्फ अजय उम्र 28 साल निवासी ग्राम राक पोस्ट कोडिया थाना सीपत जिला बिलासपुर

