CG CRIME

बलौदा : नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, करंट हादसा दिखाने की कोशिश, पति गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में खुलासा करते हुए मृतिका के पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की गला दबाकर हत्या की और बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को भ्रामक सूचना देते हुए बताया कि उसकी पत्नी की मौत करंट लगने से हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों व आरोपी से पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल की दरमियानी रात आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 103 (1) व 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top