
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ पुलिस द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर रात्रि में घर अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में थाना पामगढ़ पुलिस की सख्त कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी चन्द्रशेखर सिंह ने दिनांक 10 अप्रैल 2026 को थाना पामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके जमीन विवाद की रंजिश के चलते आरोपियों ने एकजुट होकर रात्रि में घर अंदर जबरन घुसकर गाली -गलौज करते हुए मारपीट की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी
1. रवि बैस (33 वर्ष),
2. संदीप बैस (36 वर्ष)
3. संतोष बैस (56 वर्ष),
सभी निवासी चंडीपारा, थाना पामगढ़, जिला जांजगीर-चांपा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़ , सउनि सरोज पाटले आरक्षक चंद्रशेखर कैवर्त्य, श्याम ओग्रे लक्ष्मीकांत थाना पामगढ़ का अहम किरदार रहा।

