CG CRIME

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी शिकायत पर कार्यवाही के लिए दबाव बनाने, जहर सेवन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपनी शिकायत पर कार्यवाही के लिए दबाव बनाने जहर सेवन करने के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार दिनांक 23.04.2026 को लगभग 2:30 बजे दोपहर में एक व्यक्ति जिसका नाम टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू द्वारा पुलिस कार्यालय आया और जबरन पुलिस अधीक्षक के कक्ष में घुसने का प्रयास करने लगा जिसे वहां पर ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ के द्वारा मना किया गया परंतु आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा वहां उपस्थित पुलिस स्टाफ के साथ विवाद कर जबरन धक्का देकर अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। जिसे उपस्थित पुलिस स्टाफ के द्वारा रोका गया आरोपी की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उसे चेक करने पर उसके पॉकेट में एक कीटनाशक दवा का खुला पैकेट मिला पूछताछ करने पर आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू ने बताया कि वह कीटनाशक दवा का सेवन किया है और ऑफिस आया है,

जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गयाऔर आदेशानुसार आरोपी टिकेश्वर साहू को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज हेतु भर्ती कराया गया आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के द्वारा कार्यालयीन समय में कार्यालय में आकर शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जबरन बल का प्रयोग करके पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसने का प्रवेश किया गया और उसके द्वारा कीटनाशक दवा का उपयोग कर अपनी शिकायत पर कार्यवाही करने का जबरन दबाव बनाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया गया।

आरोपी टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 304/26 धारा – 221,232, 226 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी टिकेश्वर उर्फ टी आर साहू को आज पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

नाम आरोपी– टिकेश्वर उर्फ़ टी आर साहू स्व चौदस राम साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मड़वा जांजगीर।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी कोतवाली, उपनिरी. बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, आरक्षक नितेश विश्वकर्मा, शंकर राजपूत, दिलीप सिंह, तोरन डहरिया का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top