CG CRIME

गैस कटर से ATM तोड़ने की कोशिश करता आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । जिले के थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा गैस कटर से ATM तोड़ने की कोशिश करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार घटना बीते रात 03.00 बजे के आसपास की है । पुलिस को गेरवानी स्थित एटीएम पर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली जिस पर तत्काल एक्शन लिया गया । थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के निर्देशन पर गश्त टीम के आरक्षक चंद्रशेखर चंद्राकर, विक्रांत भगत और नरेंद्र कुमार पैकरा मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर कैश निकालने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी पंकज कुमार पासवान को काबू किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी पंकज पासवान ने बताया कि वह प्लांट में वेल्डिंग का काम करता था, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते उसने एटीएम से चोरी की योजना बनाई थी, लेकिन पूंजीपथरा पुलिस की सतर्कता से उसका मंसूबा नाकाम हो गया। इस घटना से एटीएम मशीन को 3,50,000 रूपये का नुकसान है ।

घटना के संबंध में इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी दीपक दास महंत उम्र 35 वर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 305, 316,331(4),62 BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी– पंकज कुमार पासवान पिता योगेन्द्र पासवान 29 साल निवासी ग्राम डूबरीडीह थाना हरिहरगंज जिला पलामू झारखंड हाल मुकाम छटघाट नीचे पारा गेरवानी थाना पूंजीपथरा रायगढ़।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top