CG CRIME

बिलासपुर : सकरी क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी के प्रकरण में पुलिस ने 09 चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपी समेत तीन नाबालिग को किया गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी के प्रकरण में पुलिस ने 09 चोरियों का खुलासा करते हुए दो आरोपी समेत तीन विधि से संघर्षरत बालको को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घरेलू सामान, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चांदी के जेवर और नकदी बरआमद कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक (SSP) रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर में लंबित चोरी के प्रकरण में अपराध क्रमांक 74/20 26,122/2026,124/20 26,139/2026, 29/20 26,272/2026, 281/ 2026, 327/2026 एवं 33 1/2026 के त्वरित निराकरण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और सीएसपी (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चौधरी ने बीट आरक्षकों को सक्रिय किया। बीट सिस्टम से मिला सुराग पुलिस द्वारा लागू किए गए नए बीट सिस्टम के तहत आरक्षकों ने जमीनी स्तर पर जानकारी जुटाई।संदेह के आधार पर अरविंद पटेल (20 वर्ष) को हिरासत में लिया गया। शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, कड़ाई से पूछताछ में उसने अपने साथी आशीष रजक (20 वर्ष) और तीन नाबालिगों के साथ मिलकर सकरी क्षेत्र के 9 अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच हुई निम्नलिखित चोरियों का खुलासा किया:

चोरभट्टी खुर्द: प्लाट से समरसिबल पंप, ड्रम और स्पीयर पंप की चोरी। देवरीकला बस्ती: मकान का ताला तोड़कर 48 हजार की नकदी। आशियाना कॉलोनी (घुरू): निर्माणाधीन मकान से PVC पाइप और लोहे की खिड़कियां। बीज प्रशिक्षण केंद्र (चोरभट्टी): कॉपर और बिजली के तारों की चोरी। गिरधौना: रोड किनारे मकान से चांदी के जेवर और 10 हजार नगद। बंधवापारा व संबलपुरी: ताला तोड़कर टीवी, चांदी के बर्तन और भारी मात्रा में नकदी।सिद्धिविनायक कॉलोनी: सीलिंग फैन, स्टील के नल और कांसे के बर्तन।

बरआमद (मशरूका)

01 समरसिबल पंप, 01 स्पीयर पंप। कॉपर तार, केबल और बिजली के वायर। चांदी की करधन, अंगूठी, पायल और चम्मच। एलईडी टीवी (TV), सीलिंग फैन, स्टील के नल। कांसे का लोटा और थाली। नकदी 700 रुपये (शेष राशि आरोपियों ने खर्च करना बताया)।

नाम गिरफ्तार आरोपी -(1)- अरविंद पटेल (20 वर्ष) निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर। (2)-आशीष रजक (20 वर्ष) निवासी धुरीपारा मंगला थाना सिविल लाइन बिलासपुर।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप, रूपेश तिग्गा, चोलाराम पटेल, रवि कुमार लहरे, आरक्षक अफाक खान, आशीष शर्मा, पवन बंजारे और मनोज बघेल का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top