CG CRIME

अकलतरा : शराब पीने के लिए पैसे की मांग करते हुए, पिता से गाली-गलौज मारपीट, आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा पुलिस द्वारा शराब पीने के लिए पिता से पैसे की मांग कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम बाना निवासी प्रार्थी राजेश कुमार ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनेश कुमार बघेल (22 वर्ष) द्वारा शराब पीने के लिए उनसे एवं उनके पिता से पैसे की मांग की जा रही थी। पैसे देने से इंकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और घर में रखे सामानों को भी नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं, आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अप. क्र. 231/2026 के तहत धारा 296, 351(2), 119(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा एवं प्रधान आरक्षक शरीफ खान का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top