CG CRIME

साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, आईपीएल सट्टा खेलाते 06 आरोपी गिरफ्तार,15 हजार नगदी व एप्पल, वन प्लस, सैमसंग सहित 4 महंगे मोबाइल बरआमद,

MD-Junaid Khan

रायगढ़। जिले में अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी पर कार्यवाही करते हुए साइबर, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से आईपीएल सट्टा खेलाते 06 आरोपी को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 15 हजार नगदी व एप्पल, वन प्लस, सैमसंग सहित 4 महंगे मोबाइल बरआमद, जानकारी के अनुसार एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में साइबर थाना, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलाते कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन अंकुश” के तहत की गई इस समन्वित कार्यवाही में आरोपियों से करीब ढाई लाख कीमत के 7 नग मोबाइल फोन, नगदी रकम 15490 और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े साक्ष्य जप्त किए गए हैं।

दोनों थानाक्षेत्र की कार्यवाही में गिरफ्तारी-
1. सोनू देवांगन पिता रूपेन्द्र देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी नयागंज कोष्टापारा रायगढ़ थाना कोतवाली रायगढ़
2. हर्षित देवांगन पिता स्व० अनन्त राम देवांगन उम्र 24 वर्ष पेशा कैफे सेन्टर निवासी नया गंज कोष्टापारा रायगढ़
3. भरत गोयल पिता सुभाष गोयल उम्र 22 साल सा. लैलुंगा रोड घरघोडा
4. गौतम भोजवानी पिता श्याम भोजवानी उम्र 26 साल सा. कन्या शाला के पीछे साईराम कालोनी घरघोडा
5. लक्ष्मीनारायण सिदार पिता चंदन सिंह उम्र 28 साल सा. वार्ड नं. 13 घरघोडा
6. सागर गुप्ता पिता विनोद गुप्ता उम्र 27 साल सा. वार्ड नं. 02 कन्या शाला के पीछे घरघोडा

कुल बरामदगी-
7 मोबाईल कीमती करीब ढाई लाख रूपये
नगदी रकम- 15,490 रूपये

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top