CG CRIME

मुलमुला : शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान विवाद, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवरा में शादी के चुलमाटी कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 139/26 के तहत धारा 191(2), 191(3), 296, 115(2), 109 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश कश्यप निवासी जेवरा थाना मुलमुला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 26 अप्रैल की रात गांव में आयोजित एक शादी समारोह के चुलमाटी कार्यक्रम में वह अपने साथियों के साथ शामिल होने गया था। रात करीब 11:10 बजे नेतराम कश्यप के घर के पास पहुंचने पर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें अपमानजनक बातें कहते हुए विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस ने डंडे, फरसा से जानलेवा हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फरसा डंडा जप्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपियों का नाम

1. रामकुमार कश्यप (38 वर्ष),
2. राजकुमार कश्यप (39 वर्ष),
3. प्रेमलाल कश्यप (29 वर्ष),
4. अरुण कुमार कश्यप (27 वर्ष)
5. लाला उर्फ मेघनाथ कश्यप (26 वर्ष)

सभी निवासी जेवरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरी पारस पटेल थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि प्रमोद कुमार महार, हेमलाल महिलांगे, प्र.आर. राजमणी द्विवेदी, आरक्षक ओमप्रकाश डहरिया का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top