
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। शहर के सिविल लाईन पुलिस द्वारा रिहायशी अपार्टमेंट में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 35.34 ग्राम गला हुआ सोना कीमत लग भग 4.99 लाख जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है। सिविल लाईन पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा करीब 20 दिनों तक दिल्ली और मेरठ सहित अन्य संभावित ठिकानों से जानकारी जुटाई, शहर में लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिससे आरोपी का हुलिया एवं वाहन के बारे में अहम जानकारी मिली,फिंगरप्रिंट जुटाए गए और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई, डॉग स्कोड की मदद से आरोपी के भागने के मार्ग की अहम जानकारी मिली,
आस पास के लोगों से पूछताछ पर संदेहियों की शिनाख्तगी होने पर फ़ोटो फुटेज को विभिन्न राज्यों की पुलिस को पहचान हेतू प्रसारित किया गया। जो संदेही की पहचान दिल्ली मेरठ के ताज मोहम्मद एवं वसीम मोहम्मद के रूप में हुई, आरोपी की शिनाख्त होने के बाद एसीसीयू एवं सिविल लाईन पुलिस टीम दिल्ली एवं मेरठ रवाना हुई, 20 दिन तक पूछताछ एवं जानकारी इकट्ठा करने के बाद 24-04-2026 को ताज मोहम्मद को मेरठ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बिलासपुर के साकेत और रियल हेवन अपार्टमेंट में चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूल किया, आरोपी अपने साथी के साथ फ्लैट्स को निशाना बनाकर ताला तोड़ता था और सोने-चांदी के जेवर चोरी करता था, चोरी के बाद वह सोने को गलाकर छुपा देता था, ताकि पहचान न हो सके, पुलिस ने आरोपी के पास से 35.34 ग्राम गला हुआ सोना और सोना गलाने की चिमनी बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 4.99 लाख रुपए बताई जा रही है,
दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 15 तीसरा माला में अज्ञात चोर घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने की नियत से घर के भीतर प्रवेश कर घर में रखा सोने का जेवर व रूबी आदि चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1126/2025 धारा 305, 331(3) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल साकेत अपार्टमेंट के फ्लैट न. बी 201 दूसरा माला में अज्ञात चोर घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने की नियत से घर के भीतर प्रवेश कर घर में रखा सोने, चांदी का जेवर व अन्य सामान आदि चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1127/2025 धारा 305, 331(3) बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।
दिनाॅक 28.09.2025 के दोपहर में घटना स्थल रियल हैवन अपार्टमेंट मंगला चैंक में अज्ञात चोर चोरी करने की नियत से घर का ताला कुंन्दा तोडकर चोरी करने का प्रयास कर रहा था आस पडोसी देखे तो 01 व्यक्ति पेचकस आदि मौके पर छोडकर मोटर सायकल से एवं एक व्यक्ति पैदल भाग गया, जिसे मंगला चैंक तक पीछा करने पर नही मिला, रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 1124/2025 धारा 331(3), 62 बी.एन.एस. दर्ज किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक निम्तेश सिंह, निरीक्षक एस आर साहू, थाना प्रभारी सिविल लाइन, निरीक्षक एसीसीयू, उप निरक्षक पुरन सिंह, कमलेश बंजारे, ओ पी कुर्रे, प्रधान आरक्षक विकाश सेंगर, राहुल सिंह, देवमन सिंह, मुकेश वर्मा, नवीन एक्का, विकास राम, रवि यादव, महादेव कुजूर, अविनाश कश्यप, सोनू पाल, आशीष राठौर, देवेंद्र शर्मा का अहम किरदार रहा।

