
MD-Junaid Khan
सत्ती। जिले के थाना बाराद्वार पुलिस द्वारा पीड़िता का विडियो बनाकर सोशल मिडिया में वायरल करने वाले आरोपी को मध्यप्रदेश से गिरफतार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पीड़िता को आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा के द्वारा अपने प्रेम जाल में फंसाकर फोटो वीडियो बनाकर सोशल मिडिया अपलोड करने संबंधी प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटना के संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफूल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सक्ती डाॅ. भुवनेश्वरी पैकरा(रा.पु.से,) के आवश्यक दिशा निर्देश पर आरोपी सतीशपुरी उर्फ भुरा पिता नक्टुपुरी उम्र 30 साल निवासी गिरवानी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी (मप्र) को मध्यप्रदेश जिला शिवपुरी को हिरासत मे लेकर दिनांक 27.04.25 को गिरफतार करआरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 57/26 धारा 79 बीएनएस 67ए आई टी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

नाम आरोपी – सतीशपुरी उर्फ भुरा पिता नक्टुपुरी उम्र 30 साल निवासी गिरवानी थाना गोवर्धन जिला शिवपुरी (मप्र)

