
MD-Junaid Khan
रायपुर। राजधानी। थाना कबीर नगर क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने ऑटो चालक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को 48 घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2), 351(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता 23 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। परिजनों द्वारा थाना कबीर नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। तलाश के दौरान 25 अप्रैल को पीड़िता मिली, जिसने आपबीती सुनाते हुए पुलिस को बताया कि रास्ता भटकने के बाद उसने यदुवंशी चौक कबीर नगर के पास एक ऑटो रोका और घर छोड़ने को कहा। आरोप है कि ऑटो चालक ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर सुनसान मकान में ले जाकर जबरन अंदर ले गया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत धारा 137(2), 64(2), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाकर आरोपी की पहचान की और घेराबंदी कर 25 अप्रैल को आरोपी ऑटो चालक पंकज पांडे (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2), 64(2), 351(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

