
MD-Junaid Khan
सकती। जिले में अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लहान के साथ 04आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में दिनांक 26/04/26 को आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी अपराध नियंत्रण की रात्रि गश्त दौरान मुखबिर द्वारा वार्ड नंबर 5 मल्दा थाना हसौद में कुछ लोगों के द्वारा बहुत बड़ी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना पर तड़के सुबह 4:00 बजे आबकारी विभाग के संयुक्त टीम ने छापामार कार्यवाही की, जिसमें दिलचंद खूंटे पिता मोहर साय से 13 प्लास्टिक पन्नियों प्रत्येक में 5 लीटर महुआ शराब कुल 65 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

गोविंद खूंटे पिता मोहरसाय से चार चढ़ी भट्ठियों से निकाला जा रहा 55 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इन्हीं दोनों भाइयों से 600 किलो महुआ लहान जिससे महुआ शराब बनाई जानी थी। बरामद कर मौके पर ही सैंपल लेकर महुआ लाहन को नष्ट किया गया।परदेसी भारद्वाज पिता धनउ से 14 प्लास्टिक पन्नियों प्रत्येक में 5 लीटर कुल 70 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। धर्मराज से चार चढ़ी भट्ठियों से निकाला जा रहा कुल 50 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।
इस प्रकार कुल 240 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड ली जा रही है।

आरोपियों का नाम एवं जप्ती
(1)-दिलचंद खूंटे-65 लीटर अवैध शराब।
(2)-परदेसी भारद्वाज-70 लीटर अवैध शराब।
(3)-गोविंद-55 लीटर अवैध शराब।
(4)-धर्मराज-50 लीटर अवैध शराब।
उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल और आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के साथ आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक भीम साहू, परसराम कहरा , कमलेश , बसंती चौधरी अहम किरदार रहा।

