CG CRIME

कोरबा : ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी के मामले में तीन महिला सहित 05 आरोपी गिरफ्तार , कब्जे से 4,50,000 का मशरूका जप्त,

MD-Junaid Khan

कोरबा। थाना सिविल लाइन रामपुर द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे के भीतर खुलासा कर अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी अखिल कुमार देवांगन निवासी एमपीटी नगर, थाना सिविल लाइन रामपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 24.04.2026 को लगभग 12:15 बजे उसकी “दिव्या ज्वेलर्स” दुकान में तीन महिलाएं ग्राहक बनकर आईं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं।

घटना के बाद तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों से प्राप्त फुटेज एवं जिला ऑटो संघ के सहयोग से महत्वपूर्ण सुराग प्राप्त हुए, जिसके आधार पर आरोपियों को उड़ीसा के संबलपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो सोने की चेन एवं एक सोने का लॉकेट सहित कुल लगभग 4,50,000/- (साढ़े चार लाख रुपये) मूल्य की ज्वेलरी एवं घटना में प्रयुक्त कार XUV300 को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

रिकवरी एवं जप्ती

1. चोरी गए दो सोने की चेन एवं एक सोने का लॉकेट सहित कुल लगभग 4,50,000/- (साढ़े चार लाख रुपये) मूल्य की ज्वेलरी की बरामदगी की गई।
2. घटना में प्रयुक्त कार XUV300 को जप्त किया गया है।

अपराध का तरीका

आरोपीगण द्वारा सुनियोजित तरीके से गिरोह बनाकर वारदात को अंजाम दिया जाता था। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करती थीं और आभूषण देखने के दौरान दुकानदार/कर्मचारियों का ध्यान भटकाती थीं, जबकि उनके साथी मौके का फायदा उठाकर आभूषण चुपचाप अपने कब्जे में लेकर निकल जाते थे। वारदात के तुरंत बाद आरोपीगण वाहन से तेजी से स्थान बदलकर दूसरे शहर/राज्य की ओर भाग जाते थे।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

1. नासिर मोल्ला पिता नज़रुल इस्लाम, उम्र 41 वर्ष, निवासी नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
2. सजना बीबी पति नासिर मोल्ला, उम्र 40 वर्ष, निवासी सेकंड नवापल्ली, बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
3. मिथुन चक्रवर्ती पिता मिलन चक्रवर्ती, उम्र 38 वर्ष, निवासी रामचंद्रपुर, थाना निहती, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
4. तापसी दास पति चंचल घोष, उम्र 38 वर्ष, निवासी बारासत, जिला नॉर्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल
5. गुलापी दास पति सुजीत दास, उम्र 55 वर्ष, निवासी सेकंड बेरा चांपा, थाना देगंगा, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top