CG CRIME

बिलासपुर : तोरवा : ओवरटेक गाली- गलौच मारपीट- दो आरोपी गिरफ्तार- फार्च्यूनर कार जप्त

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुए विवाद गाली-गलौच और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों गिरफ्तार सहित फार्च्यूनर कार जप्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तरनीश गौतम, जो अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर में प्रभारी कुलपति के पद पर कार्यरत हैं, जिसने रिपोर्ट दर्ज कराई है की, 23 अप्रैल की सुबह करीब 9 बजे अपने निजी वाहन से विश्वविद्यालय जा रहे थे। इसी दौरान स्वास्तिक अस्पताल के पास एक फार्च्यूनर वाहन (CG 10 AT 0017) के चालक और उसके साथी ने ओवरटेक की बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।घटना की रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 216/2026 के तहत धारा 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने आरटीओ कार्यालय से वाहन मालिक का नाम व पता निकाला जो मस्तुरी क्षेत्र का निकला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त घटना को वाहन मालिक के साले ने अपने साथी के साथ मिलकर अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी लाखन सिंह (32 वर्ष) और जयप्रकाश राठौर (29 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम भदौरा, थाना मस्तुरी को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही घटना में प्रयुक्त फार्च्यूनर कार को भी जप्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top