CG CRIME

बिलासपुर- जिले के आदतन अपराधियों असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एवं अवैध हथियार रखने वाले 80 के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं बीएनएसएस की धाराओं के तहत की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत आदतन अपराधियों समसामयिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 250 आदतन अपराधी चिन्हित कर कार्यवाही की गई है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों से 250 बदमाशों की सूची तैयार की गई है, जो पूर्व में हत्या का प्रयास, मारपीट और अवैध हथियारों (कट्टा, पिस्टल) की तस्करी में शामिल रहे हैं।चेकिंग और रेड के दौरान 80 संदिग्धों को पकड़ा गया, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त और अवैध हथियार रखने वाले 80 व्यक्तियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई। साथ ही खनिज माफिया, ड्रग नेटवर्क, भू-माफिया और शराब तस्करी जैसे संगठित गिरोहों से जुड़े पुराने अपराधियों की भी दोबारा जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस की विशेष टीमें अपराधियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अब केवल वर्तमान अपराधों पर ही नहीं, बल्कि अपराधियों के पिछले एक वर्ष के रिकॉर्ड का सूक्ष्म विश्लेषण कर रही है। जो अपराधी जेल से बाहर हैं, उनकी हर गतिविधि अब पुलिस के रडार पर है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top