MD-Junaid Khan
दुर्ग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा 04 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक पद पर कंधे पर स्टार लगा कर पदोन्नति दी गई, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा पदोन्नत अधिकारियों को बैच लगाकर कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों की सेवाओं, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों हेतु शुभकामनाएं दी गईं, एवं नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों द्वारा अपने दायित्वों के प्रति समर्पण दोहराते हुए कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की सुरक्षा के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया।
पदोन्नति प्राप्त अधिकारी :1. उप निरीक्षक गोरख नाथ चौधरी2. उप निरीक्षक पूर्ण बहादुर कांकी3. उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सोनी4. उप निरीक्षक केशव दयाल तिवारी

