
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। तखतपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ सट्टा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में तखतपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो स्टोरी आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 85 हज़ार नग़द एवं सट्टा पट्टी जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि तखतपुर नया बस स्टैंड स्थित वेलकम गेट के पास कुछ व्यक्ति अंकों पर दांव लगाकर सट्टा खिला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया , जिनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय ने टीम गठित कर मौके पर रेड कार्यवाही की,

पुलिस ने मौके से अभिषेक सिंह ठाकुर (35 वर्ष) को सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से:₹1,85,000/- नगद एक मोबाइल फोन सट्टा अंक लिखी हुई पेन-कॉपी और पर्चियां जप्त की गईं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी अस्मित गुप्ता (22 वर्ष) के साथ मिलकर संगठित रूप से सट्टे का कारोबार कर रहा था।
पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी अस्मित गुप्ता को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मुंगेली के शंकर वार्ड मल्हापारा के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 और बीएनएस (BNS) की धारा 112 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, सउनि रमेशकुमार ओरके, आरक्षक ओंकार राजपूत, कलेश्वर यादव, संतोष पोर्ते, राजकुमार, हरिश यादव और नरेश निराला का अहम किरदार रहा।

