CG CRIME

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । जिले के तमनार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी रूपानंद राठिया निवासी ग्राम टांगरघाट द्वारा 11 अप्रैल 2026 को थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 2 अप्रैल की शाम वह अपनी HF Deluxe (क्रमांक CG 13 AH 0199) घर के पास खड़ी कर शादी कार्यक्रम में गया था, और अगले दिन सुबह लौटने पर बाइक गायब मिली। माल मुल्जिम पतासाजी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने बरभांठा चौक में घेराबंदी कर संदेही अर्जुन सिदार (19 वर्ष) निवासी चिर्रामुडा, को पकड़ा,पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरआमद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top