CG CRIME

सिमगा : अवैध शराब के साथ ढाबा संचालक गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बलौदा बाजार। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना “समाधान सेल” प्रारंभ किया गया है, इसी तारतम्य में दिनांक 23.04.2026 को “समाधान सेल” में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिमगा की पुलिस टीम द्वारा अपना ढाबा दरचुरा में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब कोचिया ढाबा संचालक से ₹20,400 कीमत मूल्य का 198 पाव अंग्रेजी/देशी शराब एवं बिक्री रकम ₹1200 जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमगा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

नाम आरोपी– अरबाज बेग उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 आजाद चौंक सिमगा थाना सिमगा वर्तमान पता अपना ढाबा दरचुरा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top