CG CRIME

अवैध शराब भट्टी पर पुलिस का छापा, 41 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, हजारों लीटर लहान किया गया नष्ट,

MD-Junaid Khan

कोरबा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा नाले किनारे चल रही महुआ शराब की अवैध भट्टी पर छापामार कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को 41 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सिविल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नकटीखार में तालाब के ऊपर धरसा नाले के पास कुछ लोग अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बना रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को आरोपियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब बना रहे थे।

पुलिस ने कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4100 रुपये है। जप्त सामान में 15 लीटर की एक डिब्बी और 10-10 लीटर के दो जरीकेन सहित अन्य बर्तन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अवैध शराब के ठिकाने पर भारी मात्रा में महुआ लहान भी डिब्बों में रखा हुआ था। पुलिस ने मौके पर ही हजारों लीटर महुआ लहान को नष्ट कर दिया।

मामले में अन्य आरोपी भी शामिल थे, जो पुलिस को देखकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर कार्यवाही की गई है।

नाम गिरफ्तार आरोपी

1 निखिल कंवर (22), निवासी नकटीखार ऊपर मोहल्ला,

2 अजय कुमार मंझवार (21), निवासी ग्राम नकटीखार, दोनों थाना सिविल लाइन रामपुर ।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top