
MD-Junaid Khan
कोरबा। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में पावर केबल चोरी के प्रकरण में पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है , पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 300 मीटर तांबे का केबल वायर बरआमद कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलकांत ठाकुर की शिकायत दर्ज कराई है की,22 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे सीएसईबी प्लांट दर्री के एबीबी यार्ड से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 300 मीटर पावर केबल चोरी कर लिया गया है, रिपोर्ट पर थाना दर्री में अपराध क्रमांक 145/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल कुमार पाठक के निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर सुशील श्रीवास उर्फ ठाकुर (43 वर्ष), विशाल राव उर्फ लाली (22 वर्ष) और जान सिंह प्रधान (26 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से करीब 300 मीटर तांबे का केबल वायर, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 हजार रुपये है, बरआमद कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में दो अन्य आरोपी किशन कुमार गोंड़ उर्फ गोलू और एक अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, साइबर सेल उप निरीक्षक अजय सोनवानी के मार्गदर्शन में सउनि संतोष कुमार तांडी सहित पुलिस टीम का अहम किरदार रहा।

