
MD-Junaid Khan
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी में सड़क हादसे में तेज़ रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जानकारी के अनुसार नरगोड़ा निवासी अशोक सूर्यवंशी और नरेंद्र बर्मन बाइक से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ओवरटेक के दौरान संतुलन खो दिया और दोनों को कुचल दिया। हादसा में अशोक सूर्यवंशी की मौके पर मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक नरेंद्र बर्मन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

पुलिस और प्रशासन के समझाइश के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात सामान्य किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

