
MD-Junaid Khan
कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र के ग्राम बुंदेली में एक युवक ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर पत्नी का सिर धड़ से अलग कर कटा हुआ सर लेकर गांव में घूमता रहा, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने किसी पारिवारिक विवाद एवं चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर दी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में चरित्र संदेह को हत्या की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

घटना के वक्त घर पर बच्चों की मौजूदगी बताई जा रही है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। आरोपी गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में चौकीदारी और देखरेख का काम करता था, जहां वह अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों ने शराब भी पी रखी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

