
MD-Junaid Khan
रायगढ़। मैरिन ड्राइव के पास हुए गंभीर मारपीट प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों सहित 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड एवं डंडे जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार छोटा हाथी वाहन खड़ा करने के बात को लेकर शुरू हुआ बवाल, आरोपियों द्वारा डंडा, रॉड और बेसबॉल बैट से हमला कर चोट पहुंचाया गया, सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा एवं मारपीट जैसे घटना में तत्काल एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए आरोपियों में मीत वर्मा, रोहन यादव, समीर खान, शंकर साहू, शेख मोहम्मद अफताब, शाख माह जुनैद, राज केवंत, विश्राम सारथी एवं कान्हा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड एवं डंडे जप्त कर,

आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास एवं बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

