CG CRIME

अवैध मादक पदार्थ 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 52 किलो गांजा कीमत करीब ₹25.62 लाख रुपए जप्त

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जप्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी-
(1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल
(2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल
(3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल
कुल बरामदगी- 52 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top