CG CRIME

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

MD-Junaid Khan

रायगढ़ । जिले के महिला थाना की टीम द्वारा दुष्कर्म पीडिता की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा दिया है । जानकारी के अनुसार बीते 21 अप्रैल को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा महिला थाना में बादल सारथी (20 वर्ष) निवासी रायगढ़ के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता ने बताया कि अप्रैल 2025 में दिल्ली काम करने गई थी, जहां से रायगढ़ लौटने के बाद उसकी पहचान आरोपी से हुई थी, आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे अपने घर करीब तीन माह तक पत्नी की तरह रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोपी द्वारा शादी की बात पर टालमटोल और मारपीट कर घर से निकाल दिया लिव- इन रिलेशनशिप के बाद आरोपी ने शादी का झूठा भरोसा देकर शोषण करता रहा फिर शादी से साफ इंकार कर फरार हो गया,

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना में अपराध दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top