CG CRIME

पामगढ़ : नाबालिक बालिका को अपहृत कर, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

जांजगीर चाम्पा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को अपहृत कर, शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका को आरोपी द्वारा दिनांक 24.01.2026 को शादी करने का झांसा देकर, बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी करन सिन्हा को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर अनाचार करना जुर्म स्वीकार किये जाने से दिनांक 22.04.26 को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 137(2),87, 64(2) (एम) BNS, 4,6 लैंगिग अपराधों का बालको से संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी– करन सिन्हा उम्र 19 साल निवासी कोनारगढ थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी पामगढ़, उनि कृष्ण कुमार साहू, प्रधान आरक्षक विजय निराला, आरक्षक विनोद मनहर, मआर सविता पटेल थाना पामगढ़ का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top