
कोरबा। जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत परसाभाठा चौक स्थित लक्ष्मी फर्नीचर दुकान में रात्रि के समय छत की शीट तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
प्रार्थी राजेश कुमार कश्यप द्वारा दिनांक 01.04.2026 को थाना बालको नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30.03.2026 की रात्रि से 01.04.2026 की सुबह के मध्य अज्ञात चोर द्वारा उनकी लक्ष्मी फर्नीचर दुकान की छत में लगी शीट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया एवं दुकान से विभिन्न उपकरण चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान में 03 रमदा मशीन, 01 बड़ा ड्रिल मशीन, 02 छोटे ड्रिल मशीन, 02 कटर मशीन, 01 ग्राइंडिंग मशीन, 02 हथौड़ी एवं 02 पेचकस शामिल थे, जिनकी कुल कीमत लगभग 18,000/- रुपये है।
रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 17.04.2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही मुकेश कुमार महिलांगे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसने चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी गया मशरूका बरामद कर जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक– 190/2026 धारा – 331(4), 305 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।

नाम आरोपी-
01. मुकेश कुमार महिलांगे उर्फ मेडी पिता – स्व. कवल प्रसाद महिलांगे उम्र – 27 वर्ष पता– परसाभाठा, कांजी हाउस के नीचे, थाना बालको नगर, जिला कोरबा (छ.ग.)

