
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना चांपा पुलिस द्वारा आरोपी जितेंद्र साहू उम्र 32 साल निवासी बिरगहनी चौक जांजगीर के कब्जे से 58 पाव देशी प्लेन शराब बरामद किया एवं

थाना सारागांव पुलिस द्वारा आरोपी रिखीराम कश्यप उम्र 44 निवासी चोरिया थाना सारागांव के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया जाकर आरोपियों के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा अशोक वैष्णव, थाना सारागांव निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी का अहम किरदार रहा।

