
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र ग्राम मुड़पार में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम मुड़पार के खेत में बने छोटे मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर दिया गया है, जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पातासाजी हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गवाहों से पूछताछ में आरोपी विजय बंजारे उर्फ भोंदू (33 वर्ष), निवासी मुड़पार, पर संदेह व्यक्त होने से उसको पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में था और गुस्से में आकर डंडे से मूर्ति को खंडित कर दिया। साथ ही उसने एक अन्य स्थान पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी प्रयास किया था, जिसमें उसके हाथ में चोट आई थी।
पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद कर लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

नाम आरोपी- विजय बंजारे उर्फ भोंदू (33 वर्ष), निवासी मुड़पार थाना शिवरीनारायण।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण सायबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक प्र.आर. राजकुमार चन्द्रा, विवेक सिह आर. रोहित कहरा, सहबाज खान, प्रतीक सिह, एंव थाना शिवरीनारायण स्टाप अहम किरदार रहा।

