CG CRIME

धारदार तलवार लेकर आने जाने वालो को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार तलवार लेकर आने जाने वालो को डराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार तलवार जप्त किया गया। जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली से पुलिस टीम थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग हेतु रवाना किया गया था दौरान पेट्रोलिग पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ की खोखरा सूर्या चौक के पास रास्ते में एक व्यक्ति धारदार हथियार रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा रहा है,

सूचना से जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, CSP कोतवाली योगिता बाली खापर्डे को दिया गया जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपी की धरपड़कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए जिस पर थाना प्रभारी जेपी गुप्ता के मार्गदर्शन में तत्काल टीम मौके की ओर रवाना किया गया पुलिस टीम के द्वारा खोखरा सूर्या चौक के पास से एक व्यक्ति को पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम गौरी शंकर सूर्यवंशी निवासी खोखरा बताया जिसके कब्जे से एक नग धारदार तलवार जप्त किया गया आरोपी के विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी- गौरी शंकर सूर्यवंशी पिता विजय सूर्यवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी खोखरा सूर्या चौक जांजगीर

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, आरक्षक परदेशी कँवर, नीतीश विश्वकर्मा का अहम किरदार रहा।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top