CG CRIME

बिलासपुर : कोनी -बाहर राज्य से काम देने के बहाने मजदूर बुला कर, लूट की घटना को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के कोनी पुलिस द्वारा बाहर राज्य से काम देने के बहाने मजदूर बुला कर लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं वारदात में सामिल अन्य 05 आरोपी फरार है, जिनकी पता साजी की जा रही है। जानकारी के अनुसार कोनी क्षेत्र में दिनांक 14.04.26 प्रार्थी सुनील कुमार यादव निवासी बासूचक थाना सरिया जिला गुज्जपुर बिहार को आरोपीगढ़ प्रकाश सिंह उईके, वीरू उइके और मनोज मोबाइल फोन करके हम लोगों के पास 28 मजदूर है जो काम करना जाना चाहते हैं बोलकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुलाकर ऑटो में पॉलिटेक्निक कॉलेज कोनी के पास सुनसान जगह में ले जाकर प्रार्थी से 45000 रुपए नगदी लूटकर भाग गए थे,

प्रार्थी सुनील कुमार यादव एवं इसी प्रकार दिनांक 15.04.2026 के सुबह करीबन 9:30 बजे प्रार्थी दशरथ कुमार द्विवेदी निवासी नई बस्ती कटनी मध्य प्रदेश दोनों प्रार्थियों को आरोपी प्रकाश सिंह, वीरू और मनोज मोबाइल फोन करके हम लोगों के पास 30-35 मजदूर है और काम में जाना चाहते हैं बोलकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन बुलाया जहां आरोपि प्रकाश,वीरू, मनोज, प्रार्थी के साथ ऑटो में बैठकर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के पास सुनसान जगह में लेकर आए और उनसे मजदूरों को ले जाने के बहाने और खाने का खर्चा ₹35000 को लूटकर विश्वविद्यालय के पीछे की ओर भाग गए.

प्रार्थीयो के रिपोर्ट पर थाना कोनी में अपराध क्रमांक 171/26, 172/26 धारा 309(2),3(5)BNS के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया. दौरान विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार निरीक्षक राजश्री दामू के द्वारा तत्काल टीम गठित कर लूट के आरोपी को पकड़ने हेतु रवाना किया गया जहां संदेही प्रकाश सिंह के पिता मंगल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी बेल्हा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर को रेड कार्यवाही के दौरान पचपेड़ी से पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर थाना लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथीगण अभय सिंह उइके,मनोज उइके,वीरू मरावी संतोष उइके और समीर सिंह के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार करते हुए प्रार्थीयो से लूटे हुए नगदी रकम 1600 रुपए एवं एक पिट्टू बैग,एक बैंक पासबुक, आधार कार्ड पैन कार्ड अन्य दस्तावेज जप्त किया गया है,

आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने पर दिनांक 20.04.26 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है. प्रकरण में अन्य 05 आरोपी फरार है जिनकी पता तलाश जारी है,

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top