CG CRIME

ओडिशा से गांजा तस्करी करते 02 आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 60 किलो गांजा समेत 20 लाख से अधिक की संपत्ति जप्त,

MD-Junaid Khan

रायगढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “आघात” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को थाना तमनार और साइबर टीम ने धौराभांठा मेन रोड पर नाकेबंदी कर ओडिशा से गांजा की तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा, कार और अन्य सामग्री सहित कुल करीब 20 लाख 24 हजार 750 रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत कार्यवाही कर रिमांड पर भेज दिया है।

नाम गिरफ्तार आरोपी
01- सोहन लाल सिदार पिता श्री मायाधर सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी रायपारा थाना तमनार जिला रायगढ,
02- विनोद प्रधान पिता मुनूदाउ प्रधान उम्र 33 वर्ष निवासी समकेरा थाना तमनार जिला रायगढ

फरार आरोपी – कमल मेहर संबलपुर ओडिसा

जप्त मशरूका और संपत्ति-
1. एक स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR-15-T 7372,
2. 60 किलोग्राम गांजा,
3. 2 मोबाइल कीमती कुल 20 लाख 24 हजार 750 रूपये

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top