CG CRIME

बिलासपुर : मल्हार – अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही, 35 पाव देशी मसाला शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। जिले के मल्हार पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही करते हुए एक युवक को 35 पाव देशी मसाला शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 150 रुपये नगद जप्त कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को बीट आरक्षक से पहले ही सूचना मिली थी कि ग्राम मल्हार, वार्ड क्रमांक 4 निवासी राजेश्वर केवट अपने घर से अवैध रूप से देसी मसाला शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया था। 19 अप्रैल को पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर के पास ही शराब की बिक्री कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे रंगे हाथों गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपी से तलाशी के दौरान कब्जे से 35 पाव देसी मसाला शराब बरामद की गई, साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 150 रुपये की नगदी भी जप्त की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की गतिविधियों में संलिप्त था और स्थानीय स्तर पर इसकी शिकायतें भी मिल रही थीं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश्वर केवट (27 वर्ष), निवासी मल्हार चौकी क्षेत्र, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम धारा 34(2) के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।नाम गिरफ्तार आरोपी- राजेश्वर केवट (27 वर्ष), निवासी मल्हार चौकी क्षेत्र, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top