
MD-Junaid Khan
जांजगीर चांपा। जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम पौना में बारात के दौरान बाजा बजाने को लेकर हुए विवाद में बारातीयो से मारपीट करने वाले 04 आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी देवराज बरेठ निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16.04.2026 को वे ग्राम खोखरा से मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना गए थे। बाराती बाजा बजाते हुए स्कूल पारा के पास नाच-गाना कर रहे थे, तभी ग्राम पौना के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर गाली -गलौच करते हुए विवाद करने लगे तथा बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

बीच-बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव एवं अन्य लोगों को भी आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मारपीट में धनंजय यादव के आंख में गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां से धनंजय यादव की स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम
1.नरेन्द्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24 वर्ष)
2. सरोज कश्यप (20 वर्ष)
3. विमल कश्यप (22 वर्ष)
4. संजय कश्यप (27 वर्ष) सभी निवासी ग्राम पौना थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा।

