CG CRIME

बिलासपुर : गांजा बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपी गिरफ्तार कब्जे से 20 किलो ग्राम गांजा जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल,

MD-Junaid Khan

बिलासपुर। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग एवं मुखबिर की सूचना पर ऑटो में सवार गांजा बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 20 किलो ग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए जप्त कर, आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (बी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ज्वाली नाला के पास कुछ युवक ऑटो में बैठ संदिग्ध रूप से गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है, सूचना पर थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। जिनसे तत्काल रेड कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त हुए, सूचना के आधार पर टीम गठित कर मौके पर रेड की गई, जहां तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पीठू बैग से अलग अलग भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में आदित्य कुचबंदिया और पंकज कुचबंदिया के कब्जे से 7- 7 किलोग्राम एवं कोहिनूर कुचबंदिया से 06 किलोग्राम गांजा बरआमद किया, सभी आरोपी मध्यप्रदेश के सागर, भोपाल और दमोह जिले के रहने वाले है।

प्रकरण में सिटी कोतवाली थाना में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 20(बी) 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top