CG CRIME

अवैध रूप से रेत उत्खनन कर, ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

MD-Junaid Khan

बलौदाबाजार। जिले के लवन थाना क्षेत्र में अवैध रूप से रेत उत्खनन कर, ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जानकारी के अनुसार पुलिस को दिनांक 18.04.2026 को सूचना मिली कि कुछ ट्रैक्टर वाहन चालकों द्वारा तुरमा घाट से अवैध रूप से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन पर थाना लवन पुलिस द्वारा मेनरोड लवन में घेराबंदी करते हुए 04 ट्रैक्टर को वाहन चालक सहित पकड़ा गया। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों से विस्तृत पूछताछ किया गया, जिसमें उन सभी के द्वारा अवैध रूप से तुरमा घाट से रेत उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से परिवहन करना स्वीकार किया गया।

प्रकरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में धारा 303(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरणों में सभी 04 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर, जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस द्वारा रेत से भरा हुआ 04 ट्रैक्टर ट्राली भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. इशू चेलक उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम दतान ख थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG 22AE 7868
2. गजेन्द्र धृतलहरे उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम दतान ख थाना लवन। ट्रैक्टर क्रमांक CG22 T0587
3. संकेत कुमार साहू उम्र 22 साल निवासी ग्राम भरसेला थाना सिटी कोतवाली। ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 AD 3211
4. नंद कुमार पटेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम अमलडीहा थाना लवन ट्रैक्टर क्रमांक CG22 AF 9545

प्रकरण में सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना लवन में धारा 303(2),3(5) बीएनएस के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top