CG CRIME

अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 03 आरोपियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता, कब्जे से 230000₹ की संपत्ति बरआमद..

MD-Junaid Khan

जांजगीर चांपा। जिला के सायबर थाना एवं जांजगीर पुलिस की सक्रियता से अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम देकर आरोपीगण छत्तीसगढ़ के नांदघाट तथा M.P. के बालाघाट तरफ छुपे हुए थे, जिसे पुलिस की सतर्कता से गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार दिनांक 10.04.2026 की रात्रि में अनन्त बिहार नहरिया बाबा रोड नैला में घर में घुसकर प्रार्थी सैयद अली के घर से सोने, चांदी के जेवर को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया था, प्रार्थी की रिपोर्ट पर प्रकरण की गंभीरता से लेते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के द्वारा आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं प्रकरण के शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके परिपालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में सायबर टीम द्वारा घटनास्थल से लगे सीसीटीव्ही आरोपियों के भागने के संभावित सभी रास्तों का बारीकी से अवलोकन किया गया जिसमें सायबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक के नेतृत्व में टीम द्वारा घटना स्थल के पास से एक संदिग्ध सफेद रंग की कार वर्ना जिसका नंबर सीजी-04- एच.के.- 6504 को गुजरते हुए सीसीटीब्ही में देखा गया जिस वाहन के संबंध में सायबर तकनीकी से पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन MP के बालाघाट आटोमोबाईल दुकान से एग्रीमेंट कर (आरोपी) प्रकाष जावरे नामक व्यक्ति द्वारा क्रय किया गया है।

उक्त आरोपी का पतासाजी करने पर ज्ञात हुआ कि बिलासपुर कोनी निवासी राजेश पटेल इसका मित्र है जो नांदघाट तरफ परिवारिक कार्यक्रम में गया हुआ है जिसको सायबर टीम द्वारा नांदघाट जाकर पकड़ा जिसको घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथी भाई पप्पू पटेल एवं प्रकाश जावरे के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना जुर्म स्वीकार किया।

सायबर टीम द्वारा प्रकरण में सामिल अन्य 02 आरोपियों की पतासाजी करते हुए टीम द्वारा जिला बालाघाट ग्राम उकवा में आरोपी के निवास स्थान से घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर पप्पु पटेल एवं प्रकाश जावरे को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म कबूल किया, आरोपियों ने बताया की प्रार्थी के घर का दिनांक घटना के शाम को रेकी कर रात्रि में चोरी करना बताया आरोपी पप्पु पटेल कार में बैठा था तथा आरोपी प्रकाश जावरे एवं राजेश पटेल प्रार्थी के घर के पास नवनिर्मित मकान से एक बल्ली तथा सेटरिंग बांधने वाले राड, छड़ को साथ लेकर आयें तथा प्रकाश जावरे बल्ली की मदद से खिड़की के ग्रिल को अटास कर तोड़े जिसके बाद आरोपी प्रकाश जावरे घर अंदर प्रवेश किया, राजेश पटेल घर के बाहर बैठकर निगरानी कर रहा था।

आरोपी प्रकाश जावरे द्वारा घर के अंदर जाकर रूम के दरवाजा को तोड़ा एवं लकड़ी के अलमारी को तोड़कर सोने एवं चांदी के आभुषणों को चोरी कर घर से निकलकर राजेष पटेल के साथ गाड़ी में बैंठकर फरार हो गयें। आरोपी राजेश पटेल को बिलासपुर में छोड़कर प्रकाश एवं पप्पु जिला बालाघाट ग्राम उकवा चले गयें जहां चोरी कियें गयें सोने चांदी के गहनों को उकवा के एक सोनार के दुकान में बेचना बतायें, चोरी के गहने खरिदी करने वाले सोनार फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है।

आरोपियों द्वारा दिनांक 02.01.2026 की रात्रि में चौकी नैला क्षेत्र के विष्णु बिहार कालोनी जांजगीर के सुने मकान में घुसकर सोने चांदी के जेवर कीमती 80000/₹ को भी चोरी करना जुर्म स्वीकार किया है, जिसके संबंध में चौकी नैला में पूर्व में अपराध क्रमांक 14/2026 दर्ज है। वहीं मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र के कुदरापारा में दिनांक 18.03.26 को रात्रि में सुने मकान का ताला तोड़कर नगदी 25000/₹ एवं सोने चांदी का गहने जुमला कुल 80 हजार को चोरी किया गया था जिसके संबंध में थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 115/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

नाम गिरफ्तार आरोपी-

(1)- प्रकाश जावरे पिता राजू जावरे उम्र 24 साल निवासी ग्राम उकवा चौकी उकवा थाना रूपझर जिला बालाघार मध्य प्रदेश।
(2)-पप्पू पटेल पिता रामफल पटेल उम्र 22 साल निवासी बडी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर।
(3)-राजेश पटेल पिता रामफल पटेल उम्र 19 साल निवासी बडी कोनी, थाना कोनी बिलासपुर।

पुलिस ने प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, चोरी के जेवर खरीदने वाला एक सोनार फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पतासाजी जारी है।

पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक कार -2000 00₹, तीन नग मोबाइल -21000₹, नगदी… 5000₹ सोने की छोटी बाली व चांदी का बच्चों का चूड़ी -4000 ₹ कुल जुमला कीमती 230000₹ बरआमद किया है।

About The Author

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top